Last Updated on March 20, 2019 by GKQUESTIONBANK
अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाएं।

श्री अटल बिहारी वाजपेयी
दोस्तों इस पोस्ट मैं हमने भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन से जुडी हुई महत्वपूर्ण घटनाओं का ज़िक्र किया है। कृपया आइये हम इसे पढ़ते हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी भारत के दसवें प्रधानमंत्री थे। पहले वे 16 मई से 1 जून 1996 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। फिर 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।
- श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था।
- उनकी माता का नाम कृष्णा वाजपेयी और पिता का नाम पण्डित कृष्ण बिहारी वाजपेयी था।
- अपने छात्र जीवन से ही वाजपेयी जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने।
- उन्होंने कानपुर के डीएवी कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एम०ए० की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी।
- अटल बिहारी वाजपेयी एक हिन्दी कवि, पत्रकार तथा एक प्रखर वक्ता थे।
- वे भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वालों में से एक थे।
- सन् 1968 से 1973 तक वाजपेयी जी भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बने।
- उन्होंने पाञ्चजन्य, राष्ट्रधर्म, दैनिक स्वदेश और वीर अर्जुन जैसे पत्र-पत्रिकाओं के सम्पादन का कार्य भी कुशलतापूर्वक किया था।
- 1957 में बलरामपुर (जो की जिला गोण्डा, उत्तर प्रदेश में है) से वे भारतीय जनसंघ के प्रत्याशी के रूप में विजयी हुए तथा लोकसभा में पहली बार पहुँचे।
- सन् 1977 से 1979 तक मोरारजी देसाई की सरकार में वाजपेयी जी विदेश मन्त्री भी रहे।
- 1980 में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद का दायित्व वाजपेयी जी को सौंपा गया था।
- 11 और 13 मई 1998 में पोखरण में पाँच भूमिगत परमाणु परीक्षण विस्फोट करके अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश घोषित कर दिया था।
- पोखरण में पाँच भूमिगत परमाणु परीक्षण विस्फोट करने के बाद पश्चिमी देशों द्वारा भारत पर अनेक प्रतिबंध लगाए गए लेकिन इन सबके बावजूद वाजपेयी सरकार के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक विकास की नई ऊचाईयों को छुआ।
- अटल बिहारी वाजपेयी ने 19 फ़रवरी 1999 को ‘सदा-ए-सरहद’ नाम से दिल्ली से लाहौर तक बस सेवा शुरू की थी।
- वाजपेयी सरकार के दौरान 1999 के कारगिल युद्ध में सेना ने कारगिल क्षेत्र में बहुत ठोस कार्यवाही करके भारतीय क्षेत्र को पाकिस्तान से मुक्त कराया था।
- स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना 2001 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गयी थी। इसके अंतर्गत दिल्ली, कलकत्ता, चेन्नई व मुम्बई को राजमार्ग से जोड़ा गया।
- वाजपेयी सरकार द्वारा विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों के लिये बीमा योजना शुरू की गयी थी।
- राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ अटल जी एक प्रसिद्ध कवि भी थे। ‘मेरी इक्यावन कविताएँ’ अटल जी का प्रसिद्ध काव्यसंग्रह है।
- अटल जी की कुछ अन्य प्रमुख रचनाएं इस प्रकार है:-
मृत्यु या हत्या,
अमर आग है,
सेक्युलर वाद,
कैदी कविराय की कुण्डलियाँ,
बिन्दु बिन्दु विचार। - भारत के सर्वतोमुखी विकास, उनके योगदान और कार्यों के लिये दिसंबर 2014 में उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।
- अटल बिहारी वाजपेयी जी ने 16 अगस्त 2018 को शाम 05:05 मिनट पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली में अंतिम सांस ली।
- अटल बिहारी वाजपेयी जी का समाधि स्थल राजघाट के पास शान्ति वन में बने स्मृति स्थल में बनाया गया है।
दोस्तों अब बात करते हैं अटल जी को मिले पुरस्कारों की।
1992 में अटल जी को पद्म विभूषण पुरस्कार दिया गया था।
1993 में अटल जी को डी लिट पुरस्कार (कानपुर विश्वविद्यालय) दिया गया था।
1994 में अटल जी को लोकमान्य तिलक पुरस्कार तथा श्रेष्ठ सासंद पुरस्कार दिया गया था।
1994 में अटल जी को पंडित गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार दिया गया था।
दोस्तों अटल जी का कहना था की – “भारत को लेकर मेरी एक दृष्टि है- ऐसा भारत जो भूख, भय, निरक्षरता और अभाव से मुक्त हो।”
हम आशा करते हैं दोस्तों आपको ये पोस्ट अत्यंत पसंद आया होगा।
We Hope You Liked This Post About Former Prime Minister of India “Shri Atal Bihari Vajpayee”.
PLEASE ALSO SHARE THIS POST WITH YOUR FRIENDS.
VIDEO
HERE IS VIDEO ON OUR CHANNEL ABOUT ‘ATAL JI’.
Leave a Comment